{"_id":"6786a60454eaa769f1075a43","slug":"farmer-injured-in-accident-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1002-121198-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दुर्घटना में घायल किसान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दुर्घटना में घायल किसान ने तोड़ा दम
Tue, 14 Jan 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के बमरौली निवासी बाइक सवार किसान पिता-पुत्री कार की चपेट में आने से घायल हो गए थे। दोनों को गंभीर में जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया।
जहां मंगलवार को इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। घटना के दिन ही पुलिस ने कार व चालक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
बेला क्षेत्र के बमरौली निवासी रामरतन (48) खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को वह बाइक से अपनी पुत्री आकांक्षा (14) के साथ धीरजपुर रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन
वहां से दोपहर में वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से निकले तभी हाईवे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कट से उतर रही एक कार की चपेट में आ गए।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार व्यक्ति ने फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल पिता-पुत्री को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कार व उसके चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
इधर, अस्पताल से डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान रामरतन ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।