{"_id":"65aeb8c26ef352f85e0220ae","slug":"farmer-hacked-to-death-with-a-shovel-one-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1002-7848-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किसान की फावड़ा से काटकर हत्या, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किसान की फावड़ा से काटकर हत्या, एक गिरफ्तार
Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
औरैया। रंजिश में गांव के चार लोगों ने युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। हत्यारे शव सड़क पर फेंक कर भाग गए। ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक शव न उठने देने पर अड़ गए। एसपी चारू निगम व जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे मौके पर पहुंचे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।
सहार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी ब्रजेश (36) सोमवार सुबह लगभग नौ बजे गांव में किसी की गमी में शामिल होने जा रहा थे। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी फावड़ा मारकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। इसी बीच उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सीओ बिधूना अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ब्रजेश की हत्या के पीछे रंजिश को लेकर गजेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ आरोप लगाया। एसपी चारू निगम ने भी मामले की जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष हत्यारोपी की गिरफ्तारी को दबिश देनी शुरू की। जिला पंचायत अध्यक्ष व पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।