{"_id":"6661f9436196f7a130095fad","slug":"farmer-guarding-his-fields-dies-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1005-113034-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
अछल्दा। क्षेत्र के गांव सारंगपुर में खेत की रखवाली कर रहे किसान की बुधवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस मामले में सीओ युवक की मौत के पीछे अन्ना मवेशी की चपेट में आने की आशंका जता रहे हैं।
सारंगपुर निवासी किसान विमलेश यादव (50) पुत्र चंद्रभान बुधवार की रात रोज की भांति गांव के बाहर स्थित खेत की रखवाली करने गया था। गुरुवार की देर तक जब वह घर न लौटे तो विमलेश के बेटे गुलशन ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस बीच बेटा जब खेत पर पहुंचा तो पिता तो मृत अवस्था में पड़ा पाया। इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों ने किसान का शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि विमलेश की पत्नी का निधन 15 वर्ष पहले हो चुका है। वह शराब अधिक पीता था। उसने खेत में मूंग की फसल की बुवाई की गई है। इसकी अन्ना मवेशियों से रखवाली करने वह रोज रात को खेत पर जाता था।
विज्ञापन
किसान के चेहरे आंख के पास चोट के निशान पाए गए है। जानकारी सीओ अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है जैसे किसी सांड या गोवंश ने विमलेश को मार दिया है। कहा कि वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।