फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer dies due to poisonous insect bite, screams among family members

Auraiya News: जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

Tue, 30 Apr 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to poisonous insect bite, screams among family members
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवा किसान को मूंगफली की फसल में पानी लगाते समय जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे किसान बेहोश होकर गिर पड़ा। नजदीक के खेतों के किसानों ने उसे पानी में पड़ा देखा तो परिजनों की सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव माखनपुर निवासी 27 वर्षीय स्वदेश राजपूत बेहद गरीब है। पिता गंगाराम राजपूत ने परिवार के पालन पोषण के लिए टीकमपुर निवासी एक किसान का खेत बटाई बल्कट पर ले रखा था। इसमें उसने मूंगफली की फसल की थी। रविवार की शाम लगभग आठ बजे वह फसल में पानी लगाने गया था। पानी लगाते समय वहां छिपे किसी जहरीले कीड़े ने उसके दाएं हाथ की उंगली में काट लिया।
विज्ञापन

चूहे के काटने का अंदेशा लगाते हुए वह काम में जुटा रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद उस पर बेहोशी छाने लगी। वह खेत में ही गिर पड़ा। उसे खेत में न देख नजदीक के खेतों में पानी लगा रहे किसानों ने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर तब तक परिजन भी पहुंच गए और उसे दिबियापुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा बेटे की मौत से परिजन बेहाल हो उठे। पत्नी पूनम और वृद्ध मां भूरी देवी फफक कर रो उठी। मृतक की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका एक छह माह का पुत्र आर्यन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed