{"_id":"679bb78f447e95633207368e","slug":"farmer-dies-due-to-collision-with-uncontrolled-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1006-121784-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
सहार। थाना इलाके में बुधवार रात को हुए सड़क हादसे में एक किसान घायल हो गया था। परिजन उसे तिर्वा अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
सहार थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी जिलेदार (59) बुधवार की शाम को साइकिल से सौंथरा अड्डा के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल जिलेदार के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि पिता गेहूं में दवा छिड़काव करने के बाद मशीन देने सौंथरा अड्डे एक दुकान जा रहे थे।
इस दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में वह करीब 20 से 25 मिनट सड़क के किनारे पड़े रहे। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उनको तिर्वा अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। सहार थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।