फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farakka Express reached Kanchausi railway station five hours late

Auraiya News: पांच घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

Thu, 24 Apr 2025 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Farakka Express reached Kanchausi railway station five hours late
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने समय से पांच घंटे देर से पहुंची। इससे दूर-दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों से गए।
विज्ञापन



फरक्का एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय चार के बजाय पांच घंटे की देर से नौ बजे के बाद रेलवे स्टेशन पहुंची। कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, बनारस, मालदा टाउन, सुल्तानपुर, अकबरपुर, शाहगंज आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को देर होने से परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से 30 मिनट की देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसकी वजह से कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बिंदकी जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसकी जानकारी यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से समय-समय पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed