फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farakka Express reached Kanchausi eight hours late

Auraiya News: आठ घंटे देर से कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस

Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farakka Express reached Kanchausi eight hours late
कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस। - फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।
कंचौसी। बरसात के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। अप-डाउन ज्यादातर ट्रेनें अपने तय समय से कई-कई घंटे देर से चल रही हैं। मंगलवार को भी फरक्का एक्सप्रेस आठ घंटे देर से कंचौसी स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाऊपुर में एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच बेपटरी होने के बाद गड़बड़ाया ट्रेनों का शेड्यूल अब तक पटरी पर नहीं लौटा है। अब बारिश से ट्रेनें लेट होने लगी हैं। मंगलवार को फरक्का एक्सप्रेस तय समय रात 11 बजे के बजाय आठ घंटे देर से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे इटावा, टूंडला, दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़ व सोनीपत आदि स्टेशनों पर जाने वाले यात्री ट्रेन परेशान रहे।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन देर से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। वहीं, भटिंडा से बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस भी छह घंटे देर से पहुंची। इससे कानपुर, लखनऊ , उन्नाव, बनारस, सुल्तानपुर, अकबरपुर, शाहगंज, आजमगढ़ तक जाने वाले यात्री परेशान रहे। कंचौसी रेलवे स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट होने की जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed