फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farakka Express arrived nine hours late, passengers worried in the heat

Auraiya News: नौ घंटे की देरी से पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, गर्मी में यात्री परेशान

Thu, 09 May 2024 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farakka Express arrived nine hours late, passengers worried in the heat
औरैया। गर्मी में भी ट्रेनों का विलंब से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को नौ घंटे देरी से फरक्का एक्सप्रेस कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की देरी से चलने के कारण गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को भी मालदा टाउन से चलकर भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पहुंचने की जानकारी सूचना पट पर दी गई। रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मालदा टाउन से भटिंडा तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित समय रात्रि 10 बजकर दो मिनट से नौ घंटा तो चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय एक घंटा की देरी से व भटिंडा से मालदा टाउन तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन

गर्मी में ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने का खामियाजा यात्रियों को लंबा इंतजार कर भुगतना पड़ा। ज्यादातर यात्री कुछ देर इंतजार के बाद वापस लौट गए। यात्री अनुराग ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की स्पष्ट जानकारी रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। इसके चलते यात्रियों को संबंधित ट्रेन से यात्रा करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। उधर स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार के मुताबिक सूचना पट को लगातार अपडेट किया जाता है। ट्रेनों की स्थिति की जानकारी के लिए 139 डायल सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed