{"_id":"6ae0f4442db4b13fe902d939","slug":"farakka-express-arrived-at-kanchausi-seven-hours-late-passengers-inconvenienced-auraiya-news-c-211-1-aur1024-153913-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात घंटे देरी से कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात घंटे देरी से कंचौसी पहुंची फरक्का एक्सप्रेस, यात्री परेशान
विज्ञापन
कंचौसी। बालुरघाट से बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस मंगलवार को निर्धारित समय से करीब सात घंटे देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और इटावा-कानपुर मेमू पैसेंजर 30 मिनट की देरी से पहुंची।
फरक्का एक्सप्रेस के कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय रात 11 बजे है लेकिन ट्रेन अगले दिन मंगलवार सुबह करीब सात बजे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को रातभर इंतजार करना पड़ा। वहीं चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इटावा-कानपुर मेमू पैसेंजर के 30 मिनट विलंब से आने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई।
ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण इटावा, कानपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गोविंदपुरी, दिल्ली, उन्नाव, फतेहपुर और प्रयागराज सहित विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई, इससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनों के देरी से पहुंचने का कारण पीछे के स्टेशनों से उनका विलंब से चलना है।