फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members stabbed to death

परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Thu, 06 Apr 2017 11:43 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 06 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Family members stabbed to death
जाम की सूचना पर पहुंचा पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा के मोहल्ला तिलक नगर निवासी युवक का अपहरण के बाद शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। तहसील दिवस के बाद पहुंचे डीएम व एसपी के जल्द खुलासा व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


मोहल्ला तिलक नगर निवासी सौरभ(22) पुत्र सुरेंद्र सिंह 26 मार्च को अचानक लापता हो गया था। पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।  बुधवार की सुबह थाना बेला के कमलपुर नहर पलिया के सामने बंबा के किनारे झाड़ियों में शव टुकड़ों में बरामद हुआ। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसपी ने एसआई सतेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मिला तो इन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस वारदात का खुलासा करे। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


जाम की सूचना पर सीओ सुभाष अत्री और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इनके समझाने पर परिजन और उग्र हो गए। तहसील दिवस से डीएम के बाला जी और एसपी रामकिशोर मौके पर  पहुंचे।  इन्होंने परिजनों से बात की। वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed