Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Family members left devastated by the death of a Coal India assistant manager

Auraiya News: कोल इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर की मौत से बेसुध हुए परिजन

Tue, 03 Nov 2026 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Family members left devastated by the death of a Coal India assistant manager
फोटो-39-मृतक के पिता को सांत्वना देते लोग। स्रोत:मोहल्ले वासी - फोटो : Archive
औरैया। कोल इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात रजत प्रताप सिंह की सोनभद्र में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रविवार सुबह हुई इस दुखद घटना से औरैया स्थित उनके परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक माता-पिता, छोटा भाई और एमबीबीएस कर रही बहन खबर सुनते ही बेसुध हो गए।
विज्ञापन

रजत प्रताप सिंह मूल रूप से कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कमलपुर के निवासी थे। उनका परिवार कई वर्षों से औरैया के मोहल्ला बनारसी दास में अपना मकान बनाकर रह रहा है। उनके पिता शिवकुमार दोहरे कानपुर देहात के निनहौरा राजपुर और मां सुशीला अजीतमल थाना क्षेत्र स्थित जगतपुर गांव में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

रजत ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए आईआईटी कानपुर से शिक्षा ग्रहण की थी। वह उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे थे। अपनी काबिलियत के बल पर उन्होंने वर्ष 2018 में कोल इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर का पद ज्वाइन किया था। घर में रजत की शादी को लेकर बातचीत का दौर चल रहा था। जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बार-बार अपने बेटे के लौटने की आस में सड़क पर सुधबुध खोकर रोती-बिलखती रही। मोहल्ले और गांव के लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजन को सांत्वना दी।सोनभद्र में पोस्टमार्टम के बाद रजत का शव परिजन को सौंप दिया गया। परिजन के अनुसार, शव देर रात तक औरैया पहुंचने की संभावना है। रजत का छोटा भाई हर्ष उर्फ स्वर्ण प्रताप सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है। जबकि इकलौती बहन तिर्वा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रही है।

फोटो-39-मृतक के पिता को सांत्वना देते लोग। स्रोत:मोहल्ले वासी

फोटो-39-मृतक के पिता को सांत्वना देते लोग। स्रोत:मोहल्ले वासी- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed