{"_id":"69ed1069fc4814fb950ac893","slug":"family-members-broke-down-after-seeing-the-body-of-their-only-son-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143699-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इकलौते बेटे का शव देख बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इकलौते बेटे का शव देख बिलख पड़े परिजन
Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33-अक्षित। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज। ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए युवक की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक एरवाकटरा क्षेत्र में झंडा चढ़ाने गया था। वहां से घर जाते समय हादसे में घायल हो गया था। सीएचसी से उसे कानपुर रेफर कर दिया था। वह इंटर का छात्र था और परिवार का इकलौता बेटा था। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा था।
बिधूना कोतवाली के गांव मलिकपुर निवासी गौतम शाक्य का बेटा अक्षित (18) एरवाकटरा क्षेत्र के गांव उमरैन में झंडा चढ़ाने 17 अप्रैल को गया था। वहां से घर जाते समय एक्सप्रेसवे के नीचे पुल के पास वह अपने साथियों के साथ रुककर जूस पी रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। इससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया था। साथी उसे सीएचसी ले गए। वहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया था।
परिजन बेहतर उपचार के लिए कानपुर ले गए। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अक्षित बिधूना के संत विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। शनिवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।