{"_id":"5494351e3e43da288ffd7f0e62e62625","slug":"falling-ice-ht-line-broke-vehicle-burns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटकर गिरने आइसक्रीम वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटकर गिरने आइसक्रीम वाहन जले
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर हाईटेंशन लाइन तार टूटकर गिरने से आइसक्रीम के चार वाहनों में आग लग गई। लोगों ने फायर कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बिजली बंद करवाकर आग को काबू में किया लेकिन तब तक चार लाख रुपये का नुकसान हो चुका था। पीड़ित ने विद्युत विभाग से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
लंबे समय से लगे हाईटेंशन लाइन के तार धीरे-धीरे जर्जर हो चुके हैं। मंगलवार को शहर के इटावा रोड पर तकिया मोहल्ले के पास रात दो बजे खंभे से अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिरा। इससे नीचे स्थित मदर डेरी व अमूल आइसक्रीम की दुकान के बाहर खड़े आइसक्रीम वाहनों में आग लग गई।
तेज करंट से वाहनों में लगे फ्रीजर और बैटरी जल गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और दुकान मालिक रविंद्र कुमार को घटना की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे रविंद्र ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। पीड़ित दुकानदार रविंद्र ने बताया कि आग से दुकान के बाहर खड़े आइसक्रीम के चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
हाईटेंशन के तार टूटकर गिरने से लगी आग की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई, विपिन मित्तल, श्रीराम पुरवार ने नुकसान का हर्जाना देने की मांग उठाई।
बाद में अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने विद्युत अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर नुकसान की भरपाई मांगी। मौके पर मौजूद एसडीओ गजेंद्र सिंह, जेई विवेक खरे ने पीड़ित व्यापारी को ढांढस बंधाया।