फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fake WhatsApp group created in the name of CM office

Auraiya News: सीएम कार्यालय के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप

Thu, 28 Mar 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fake WhatsApp group created in the name of CM office
अजीतमल। मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ के नाम से चल रहे एक व्हाट्सएप ग्रुप के खिलाफ एक व्यक्ति के ट्वीट करते हुए इसे फर्जी बताया गया। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन




गुरुवार को ट्विटर पर एक मैसेज के एक स्क्रीनशॉट के साथ वायरल हुआ। इसमें व्हाट्सएप ग्रुप नाम मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ लिखा है। स्क्रीनशॉट में मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ सहित एक अन्य ग्रुप एडमिन दिखाई पड़ रहे है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि यह फर्जी ग्रुप चल रहा है। इससे जनपद सहित अजीतमल क्षेत्र में इस ग्रुप के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर, अवैध वसूली, धन उगाही, की जा रही है। इसकी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया कि ट्विटर पर किसी रामजी पोरवाल की ओर से ट्वीट किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय के नाम से फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप चलाने और अवैध वसूली आदि करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोपियों की ओर से उसे जान से मारने की दी जा रही धमकी का उल्लेख भी किया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed