{"_id":"62a8d98c07ec4c44976407e2","slug":"fake-report-was-written-by-piercing-the-swollen-shoulder-with-a-bullet-in-the-shoulder-auraiya-news-knp702379215","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजे से छेद कर कंधे में गोली धंसवा लिखाई फर्जी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूजे से छेद कर कंधे में गोली धंसवा लिखाई फर्जी रिपोर्ट
विज्ञापन
आरोपी झोलाछाप दीवान, संजय व अनुराग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चनहैया के पास गोली लगने से घायल मिले युवक के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। युवक ने फर्जी मुकदमे में गांव के तीन लोगों को फंसाने के लिए एक झोलाछाप की मदद से कंधे पर सूजे से छेद कराकर गोली धंसवाई थी। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों में से पिता-पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरार की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मंगलवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने खुलासा किया कि नौ जून को कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के मिरुअन मडहा गांव निवासी संजय ने सूचना दी कि बेटे अनुराग को इटावा से घर लौटते वक्त बिधूना के चनहैया के पास तीन लोगों ने गोली मार दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौरव, सुधांशु व सतीश दुबे के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की। प्रथमदृष्ट्या चोट व घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। फिर कानपुर व औरैया की फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए तो साक्ष्य संदिग्ध मिले। बिधूना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने मामले की गंभीरता से जांच की।
सख्ती करने पर संजय ने बताया कि उसका आरोप में फंसे तीनों लोगों के साथ मुकदमा चल रहा है। दबाव बनाकर सुलह कराने के लिए उसने बेटे अनुराग के साथ षड्यंत्र रचा। नीरज पांडेय नाम के व्यक्ति से कारतूस लिया और झोलाछाप दीवान सिंह के पास जाकर कंधे पर सूजे से छेद कराकर गोली रखवा ली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता संजय, बेटे अनुराग व झोलाछाप दीवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस अवैध कारतूस उपलब्ध कराने वाले नीरज की तलाश में लगी है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
जेल जा चुका है अनुराग
आरोपी अनुराग ने बताया कि विपक्षियों ने 2019 में अनुराग व उसके परिवार पर हत्या, छेड़छाड़, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अनुराग जेल गया था। इसके बाद उसने भी वर्ष 2021 में अपने विपक्षियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा ठठिया थाने में दर्ज कराया था। हत्या के मामले में दबाव बनाकर राजीनामा कराने के संबंध में विपक्षियों को फंसाने के लिए गांव के नलकूप के पास योजना बनाई थी।