{"_id":"65f0b209c7faeb09650793ba","slug":"eyes-fixed-on-the-names-of-sp-bsp-and-congress-candidates-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109671-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर टिकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सपा, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर टिकी निगाहें
Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
औरैया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां लगी हुईं हैं। एक ओर भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा किए जाने के बाद से जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़े हुए है। तो वहीं अभी सपा, बसपा और कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा होना शेष है। ऐसे में अभी मतदाताओं में बहुत जोश नहीं दिख रहा है। ऐसे में लोग अभी अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम सामने आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि इटावा संसदीय क्षेत्र सपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने सपा के किले को ढहाते हुए सीट पर कब्जा किया था। ऐसे में इस बार सपा अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगाते हुए किसी सशक्त प्रत्याशी को उतारने का प्रयास करेगी।
भाजपा की ओर से सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया को दूसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा से एक पार्टी का प्रत्याशी स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है। उन्होंने अपना जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस की ओर से अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न किए जाने से अभी चुनावी गतिविधियों में कोई खास माहौल बनता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि सपा की ओर से कई नामों की चर्चा है, लेकिन अभी किसी एक नाम को लेकर स्पष्टता नजर नहीं आ रही है।