फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Eye surgeries have started at the medical college.

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में आंखों के ऑपरेशन शुरू

Mon, 05 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eye surgeries have started at the medical college.
औरैया। मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। औरैया मेडिकल कॉलेज में आंखों के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सुविधा बिधूना में नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन शुरू होने के दो माह बाद शुरू की गई है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना ढाई हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जिनमें से लगभग 300 मरीज नेत्र रोग विभाग में आते हैं। पहले मोतियाबिंद और आंखों में झिल्ली जैसी समस्याओं के मरीजों को केवल दवाओं से उपचार दिया जाता था और ऑपरेशन के लिए बिधूना या अन्य जिलों में जाना पड़ता था। इस भागदौड़ से मरीजों को काफी परेशानी होती थी। अब मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन की सुविधा मिलने से मरीजों की यह समस्या समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

हाल ही में आंखों में झिल्ली (नखुना) की समस्या से पीड़ित एक मरीज का मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा ने मरीज की जांच की और ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन सफल रहा, जिसके लिए मरीज और उनके तीमारदारों ने ऑपरेशन टीम का आभार व्यक्त किया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी इस उपलब्धि के लिए टीम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed