फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Extensive looting of three vehicles on the canal bridge

नहर पुल पर तीन वाहनों से जमकर लूटपाट

Mon, 05 Jan 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 05 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Extensive looting of three vehicles on the canal bridge
रविवार रात लगभग 1.20 बजे अमरनाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी आगरा का ट्रक संख्या यूपी 77 एन 8212 आगरा से सीमेंट लेकर दिबियापुर स्थित सिंचाईं खंड कार्यालय आया था। नहर पुल से सिंचाईं खंड कार्यालय के लिए मुड़ते समय, बोलेरो सवार आधा दर्जन युवकों ने आकर चालक को धमकाने लगे। आरोप है कि ड्राइवर आशुतोष पुत्र रामसिंह निवासी पैलावर राजपुर कानपुर देहात एवं वाहन स्वामी अनिल कुमार पुत्र राम आसरे कटियार निवासी राजपुर कानपुर देहात को पीट कर अनिल की जेब में पड़े 40 हजार रुपए लूट ले गए। इस बीच पीछेे से  पालीथिन लादकर आ रहे डीसीएम चालक प्रमोद पुत्र रामदास निवासी सिटौ मताना याकूबपुर एवं वाहन स्वामी आलोक मिश्रा पुत्र जगदीश नारायण मिश्रा निवासी सहायल ने सड़क पर मारपीट होती देख बचाने के लिए पहुंचे जिससे हमलावरों ने डीसीएम चालक एवं मालिक पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने आलोक मिश्रा की जेब में पड़े 1700 रुपए लूट लिए। मौका पाकर वह पुलिस पिकेट की ओर भागे जिससे उनकी आगे की जेब में पड़े 50 हजार रुपये बच गए। आलोक मिश्रा के अनुसार वह प्रदेशीय केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के इटावा स्थित फैक्ट्री से पालीथिन का वेस्टेज लेकर कानपुर जा रहा थे। इस बीच एक अन्य पिकअप वाहन के चालक के साथ मारपीट कर चाबी छीन ली। किसी तरह चालक जान बचाकर वहां से भागा। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुंल के दोनों ओर पुलिस पिकेट होने के बाद भी पुलिस पिकेट रहती है। लगभग पौन घंटे तक लूटपाट होती रही लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है रास्ते में फंसे वाहनों को निकालने को लेकर मामला बढ़ा और मारपीट हुई। फिर भी संज्ञान में आए बोलेरो सवारों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहा हैं।
विज्ञापन



नशे में थे आरोपी
दिबियापुर( औरैया )। रविवार रात हुई वारदात के बाद पूरी रात पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस वारदात के बाद रात में चलने वाले वाहन चालकों पर इसका खौफ दिखाई दिया। पीड़ितों के अनुसार बदमाशों की संख्या 6 से 7 थी और सभी आरोपी 20 से 30 वर्ष के थे। अधिकतर आरोपी शराब के नशे में थे।
विज्ञापन


 
बोलेरो की तलाश में जुटी पुलिस
दिबियापुर ( औरैया )। धटना के बाद पुलिस बोलेरो की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों की बोलेरो की नंबर प्लेट पर यूपी 79 एफ 8228 लिखा था। नंबर के आधार पर बोलेरो औरैया जिले की प्रतीत हो रही है। पीड़ितों ने बताए नंबर के आधार पर पुलिस एआरटीओ कार्यालय से संपर्क कर बोलेरो के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed