{"_id":"607dc85c8ebc3ebd065abdd5","slug":"exploitation-report-against-6-people-auraiya-news-knp6243754104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने इंजीनियर पति सहित छह पर दर्ज कराया उत्पीडन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने इंजीनियर पति सहित छह पर दर्ज कराया उत्पीडन का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शिक्षिका ने इंजीनियर पति सहित छह ससुरालियों पर दहेज में फ्लैट और 10 लाख की मांग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
शिक्षिका अनु निवासी गुंजन रोड दिबियापुर ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2019 को उसकी शादी जितेंद्र निवासी ग्राम सोंझ, थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात से हुई थी। उसके पति सिंचाई खंड मंझनपुर कौशांबी में सहायक अभियंता हैं। अनु का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पति सास, ससुर , देवर, जेठानी व जेठ दहेज में 10 लाख रुपये व कानपुर में फ्लैट की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। जून 2019 में जान से मारने का प्रयास किया और घर से निकाल दिया।
इस मामले की शिकायत उसने पुलिस से की थी। पंचायत के बाद वह सिंतबर 2019 में ससुराल चली गई। इसके बाद फिर ससुराली प्रताड़ित कर मारपीट लगे। इस दौरान अनु का एटीएम कार्ड, गाड़ी भी ससुरालियों ने ले ली और तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति समेत ससुर सरजू प्रसाद, सास प्रेमा देवी, देवर शैलेंद्र, जेठानी प्रीती, जेठ विनय कुमार ग्राम सोझ थाना रसूलाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।