फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Excise police checked vehicles at Anantram toll plaza

Auraiya News: अनंतराम टोल प्लाजा पर आबकारी पुलिस ने जांचे वाहन

Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Excise police checked vehicles at Anantram toll plaza
औरैया। त्योहारी सीजन में गैर प्रांतों की शराब तस्करी कर लाने के मामले ज्यादा होते है। जिसे देखते हुए आबकारी पुलिस ने सजगता बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को अनंतराम टोल प्लाजा पर दिल्ली छोर से आने वाले ज्यादातर वाहनों को जांचा गया। चालकों को शराब तस्करी के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

आबकारी पुलिस की टीम ने खासकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के वाहनों को गहनता से जांचा। राज्य स्तर पर शराब के दामों में कमी को देखते हुए जिले में तस्करी कर लाई जाने वाली खेप निशाने पर रही। हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा पर आबकारी पुलिस ने स्थाई चेकिंग प्वाइंट बनाने के लिए जगह को भी जांचा।
विज्ञापन

ट्रक व डंपर के डाला खुलवाकर गहनता से जांच की गई। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने नाराजगी भी जाहिर की। आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रोजाना अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहनों की चेकिंग प्रभावी रहेगी। शराब तस्करी न होने पाए इसे लेकर सभी उपाय अमल में लाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article