फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Examiners will not be able to take mobile phones into the evaluation room

Auraiya News: मूल्यांकन कक्ष में परीक्षक नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

Fri, 15 Mar 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Examiners will not be able to take mobile phones into the evaluation room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। केंद्र के गेट पर ही मोबाइल जमा करना होगा।
पूरी मूल्यांकन की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्र पर पहुंचने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज, दिबियापुर के वैदिक इंटर कॉलेज व बिधूना के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रधान परीक्षक व परीक्षक शामिल होंगे। मूल्यांकन कार्य सुबह 10 बजे से पांच बजे तक चलेगा। इस दौरान कोई भी परीक्षक मूल्यांकन केंद्र के बाहर नहीं जा सकेंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षकों के लिए पेयजल के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों केंद्रों पर गैर जनपद से आईं कापियों की आपूर्ति मिलने के बाद स्ट्रांग रूम में कैमरे की नजर में सुरक्षित रखवाने के साथ थाने से संपर्क कर फोर्स की ड्यूटी लगवाने को कहा गया है। मूल्यांकन की लाइव निगरानी कलेक्ट्रेट स्थित मॉनीटरिंग सेल से की जाएगी। शुक्रवार को गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में देर शाम तक गैर जनपद से आई उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।

---------
वर्जन
16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य के दौरान मोबाइल का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बिना परिचय पत्र कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
- श्याम प्रकाश यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed