फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   exam,auraiya,eduaction

कड़ी निगरानी में टीईटी की परीक्षा आज

Sat, 27 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
exam,auraiya,eduaction
औरैया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) आज 22 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिले को चार सेक्टर में बांटा गया है। सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। परीक्षा के लिए प्रथम पाली में 22 और द्वितीय पाली में 14 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्वक निपटाने का दायित्व केंद्र प्रभारियों को सौंपा गया है। परीक्षा केंद्र के अंदर अभ्यर्थियों के साथ कक्ष निरीक्षक व अन्य किसी कर्मचारी को मोबाइल, नोटबुक या अन्य कोई यांत्रिक या इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि प्राइमरी यूपीटीईटी में 13 हजार 918 परीक्षार्थी व उच्च प्राथमिक विद्यालय टीपीटीईटी में 9243 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में सुबह दस से साढ़े 12 बजे व द्वितीय पाली में ढाई से पांच बजे तक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल व कक्ष में प्रवेश पत्र, पेन के अलावा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की भीड़ व दुकानें नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed