फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Every person should respect the workers

हर व्यक्ति को मजदूरों का करना चाहिए सम्मान

Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Every person should respect the workers
मजदूरों को अंगौछे भेंट करतीं जायंट्स सहेली की पदाधिकारी एवं सदस्याएं - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली, दिबियापुर की सदस्यों ने मजदूरों को गमछे वितरित किए। संगठन की अध्यक्ष लक्ष्मी पोरवाल ने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत के बल पर मिट्टी से सोना उगा लेते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मजदूरों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को कलक्टरी रोड स्थित संजीव गुप्ता के तेल मिल एवं स्टेशन रोड भगवतीगंज में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली दिबियापुर की सदस्यों ने 100 मजदूरों को अंगोछा ओढ़ाकर धूप से बचने के लिए प्रेरित किया। संगठन की अध्यक्ष पोरवाल ने कहा कि किसी भी देश का विकास कामगारों और किसानों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

इस दौरान सभी ने इतनी भीषण गर्मी में कार्य करने के लिए सभी मजदूरों की प्रशंसा की। रोली गुप्ता, डॉ. सपना गुप्ता, सुधा भारतीय, रेनू सिंह, राधा, पुष्पलता, संध्या अवस्थी, दीपा, नीलम, पूनम, प्रीति, मीना, बिंदु, वंदना, शिखा, भारती, सीमा पोरवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed