फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Evaluation process slows down due to absence of examiners

Auraiya News: परीक्षकों की अनुपस्थिति से मूल्यांकन की रफ्तार धीमी

Sun, 29 Mar 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 29 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Evaluation process slows down due to absence of examiners
औरैया। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में जारी है, लेकिन परीक्षकों की अनुपस्थिति अब भी बड़ी बाधा बनी हुई है। शनिवार को भी 651 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इससे मूल्यांकन कार्य की गति काफी धीमी रही।
विज्ञापन


शनिवार को हाईस्कूल की 18,901 और इंटरमीडिएट की 15,445 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए कुल 1,534 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन इनमें से केवल 883 परीक्षक ही उपस्थित रहे, जबकि 651 परीक्षक अनुपस्थित पाए गए। यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। अब तक की प्रगति पर नजर डालें तो हाईस्कूल की 1,13,881 और इंटरमीडिएट की 83,111 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके बावजूद अभी भी हाईस्कूल की 45,817 और इंटरमीडिएट की 52,920 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। शेष कॉपियों की संख्या अधिक होने के कारण विभागीय अधिकारियों के सामने समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करना चुनौती बना हुआ है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य ने बिधूना स्थित श्री गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मूल्यांकन कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed