{"_id":"5d6c15468ebc3e93dd48d81c","slug":"etawah-mp-ne-suni-samasyae-auraiya-news-knp5110144154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सुनी समस्याएं
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। फफूंद क्षेत्र की ग्राम पंचायत फफूंद देहात में इटावा सांसद और एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
रविवार शाम को ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फफूंद देहात के गांव फक्कड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे शौचालय न मिलने, आवास, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन व राशन डीलर द्वारा गल्ला न दिए जाने और बिजली कटौती की शिकायत की। जिस पर सांसद ने खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर शांति यादव से शौचालय और आवासों और पेंशनों को लेकर पूछताछ की। जिस पर बीडीओ ने बताया की ग्राम पंचायत के 166 लोगों को पेंशन मिल रही है। 90 लोगों के फार्म भरे जा चुके हैं। आवासों को लेकर उन्होंने बताया कि 35 आवास स्वीकृत हो चुके हैं। इस दौरान सीडीओ, डीपीआरओ, एसडीएम, सीओ आदि अधिकारियों सहित भाजपा जिला महामंत्री प्रेम कुमार गुप्ता, कुंवर मानवेन्द्र पोरवाल, फफूंद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद नरायन तिवारी, महामंत्री गोविंद मिश्रा, मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक क्षेत्रीय मंत्री सलीम खान, प्रधान प्रतिनिधि कौशल देव, पूर्व प्रधान फूल सिंह राजपूत, अफ़ज़ाल खान मंसूरी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।