फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ergo-support model of Class IX student Aaradhya selected

Auraiya News: कक्षा नौ की आराध्या का एर्गो-सपोर्ट मॉडल चयनित

Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ergo-support model of Class IX student Aaradhya selected
फोटो-7-छात्रा को सम्मानित करतीं प्रधानाचार्या। स्रोत, विद्यालय
औरैया। सुदिती ग्लोबल एकेडमी की कक्षा नौ की छात्रा आराध्या चौबे ने अपनी रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक सूझबूझ से विद्यालय का नाम रोशन किया है। आराध्या द्वारा परिकल्पित एर्गो-सपोर्ट मॉडल को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

भारी स्कूल बैग से होने वाले दर्द के अनूठा समाधान पर आधारित आराध्या का यह प्रोजेक्ट स्कूली बच्चों की एक गंभीर समस्या पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों की रीढ़ की हड्डी को सहारा देकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करना और भारी बैग के बोझ से होने वाले शारीरिक विकारों को रोकना है। इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार की ओर से आराध्या को मॉडल विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इससे वह जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए अपना प्रोटोटाइप तैयार करेंगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने आराध्या को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यहां पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आनंद व निदेशिका नीलम आनंद भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed