फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   equivocally death newlywed in auraiya

औरैयाः नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 19 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
equivocally death newlywed in auraiya
परिजनों से जानकारी लेतीं पुलिस - फोटो : AURAIYA
औरैया। अटसू चौकी क्षेत्र के गांव रतनपुर गड़िया में एक नवविवाहिता का शव घर के आंगन में पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची तहसीलदार संध्या शर्मा व कोतवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के परिजनों ने खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

गांव रतनपुर गड़िया निवासी आशीष कुमार पुत्र बृजेश सिंह उर्फ बच्चू सिंह अपनी पत्नी संध्या सिंह (25) के साथ अटसू चौराहे के पास मकान बनाकर रह रहे थे। बुधवार दिन के करीब 12 बजे घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मे नव विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन शव को लेकर पैतृक गाव रतनपुर गडिय़ा पहुंचे।
विज्ञापन

जिसकी जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने गाव पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका की शादी 2016 मे हिन्दू रीति रिवाज के तहत की गई थी। मृतका अपने पीछे ढाई वर्ष की एक बेटी छोड़कर गई है। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, सीओ, कोतवाल दिनेश कुमार बिन्द अजीतमल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि अभी घटना की मायके पक्ष से तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed