फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ensure benefits of schemes reach eligible beneficiaries: Minister-in-charge

योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं : प्रभारी मंत्री

Sun, 26 Jul 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 26 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ensure benefits of schemes reach eligible beneficiaries: Minister-in-charge
फोटो -44- खिलमिल पार्क का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री। स्रोत:प्रशासन
औरैया। कलक्ट्रेट के मानस सभागार में प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति और शिकायतों के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं।
मंत्री ने लोक निर्माण, सिंचाई और सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए गड्ढा मुक्ति व निर्माण परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सामूहिक विवाह योजना में द्विस्तरीय सत्यापन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम बृजेश कुमार ने निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया जबकि एसपी अभिषेक भारती ने कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रस्तुत की। इसके बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत रीतेश पोरवाल को पांच लाख रुपये का चेक, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में वंदना को ब्यूटी पार्लर किट व स्नेहा को सिलाई मशीन सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में उन्होंने पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन खिल मिल पार्क का निरीक्षण किया। बैठक में सांसद गीता शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व सीडीओ राम कृपाल चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed