Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encroachments Removed from the Embankment of Kothipur Bamba

Auraiya News: कोठीपुर बंबा की पटरी से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 08 May 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachments Removed from the Embankment of Kothipur Bamba
फोटो-18- बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन


अछल्दा। ब्लॉक के गांव पुरवा उदयी और लोहरई के पास सिंचाई विभाग कोठीपुर बंबा की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। लंबे समय से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

कोठीपुर बंबा की सर्विस रोड पर स्थानीय लोगों ने लंबे समय से गोबर के घूरा और कंडे रखकर अस्थायी कब्जा कर लिया था। सड़क संकरी होने के कारण आए दिन परेशानी की स्थिति बनी रहती थी। बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग की सख्ती देख कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही ट्रैक्टरों की मदद से अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, वहीं शेष अतिक्रमण को विभाग ने बुलडोर चलाकर साफ कर दिया। कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा मार्ग पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed