फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   encroachment on sealed school

सील विद्यालय का ताला तोड़ किया कब्जा, ईओ ने लिखाया मुकदमा

Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
encroachment on sealed school
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत की ओर से सील कराए गए विद्यालय का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया। अधिशासी अधिकारी ने बिधूना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बिधूना नगर पंचायत ने पिछले वर्ष अक्तूबर में अवैध कब्जे हटवाए थे। कस्बे का एक विद्यालय भी सरकारी जमीन पर बना मिला था। इस पर नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा और ईओ निषाद मुधरमय ने विद्यालय सील कर दिया था। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत की भूमि संख्या 214 पर गांधी नगर बिधूना निवासी वीरेंद्र सिंह यादव ने भवन बनाकर बीराकुलम नामक विद्यालय संचालित कर रखा था। विद्यालय होने के कारण भवन को ध्वस्त नहीं किया गया था।

28 अक्तूबर 2020 को नायब तहसील अभिनव वर्मा की मौजूदगी में इसे सील कर दिया गया था। ईओ ने आरोप लगाया है कि चार जुलाई की रात बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के भवन स्वामी ने ताला तोड़कर स्कूल पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने ईओ की तहरीर पर भवन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि मुकदमे के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed