फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encroachment on drains, people struggling with waterlogging on roads

Auraiya News: नालों पर अतिक्रमण, सड़क पर जलभराव से जूझ रहे लोग

Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on drains, people struggling with waterlogging on roads
मुरादगंज। कस्बे में सड़क किनारे व नालों पर व्याप्त अतिक्रमण को लेकर जिम्मेदाराें की अनदेखी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। सफाई न हो पाने से गंदगी से बजबजाते नालों से बारिश के समय पानी न निकल पाने से सड़कें तालाब बनी हुई हैं। जिससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मुरादगंज कस्बे में अवैध अतिक्रमण कस्बाई लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है। सड़क किनारे नालों के ऊपर बने पक्के चबूतरों से बारिश का पानी नालों में न जाकर सड़क पर ही भर जाता है। जिससे आम राहगीरों को गंदे पानी में घुसकर निकलने को मजबूर होना पड़ता है। खासकर सड़क में बने गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर तो हालात और भी ज्यादा खराब हैं। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से निकलने वाले राहगीर गिर कर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर से अनजान बने हुए हैं। इससे किसी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कस्बाई लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क किनारे नालों पर व्याप्त अवैध अतिक्रमण हटवाने के साथ ही सड़क पर हो रहे जलभराव को देखते हुए नालों की सफाई करवाने व सड़क के गड्ढों को भरवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed