फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Encroachment demolished, clash between business leaders and officers

अतिक्रमण ढहाया, व्यापारी नेता व अफसरों में झड़प

Sun, 22 May 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Encroachment demolished, clash between business leaders and officers
अधिकारियों से आक्रोश जताते व्यापारी नेता। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यमुना रोड पर नए प्रदर्शनी स्थल के बाहर सालों से व्याप्त अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने पूरी सख्ती के साथ साफ करा दिया। हालांकि इस बीच व्यापारियों का सामान कुचलने पर अधिकारियों व व्यापार मंडल के नेताओं के बीच झड़प हुई, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के चलते उनकी एक न चली।
विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार रणधीर सिंह व नायब तहसीलदार पवन कुमार ने पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ यमुना रोड पर स्थित नए प्रदर्शनी स्थल के बाहर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया। आरोप है कि इस अभियान के दौरान कुछ लोगों ने अपने पुश्तैनी कागजात भी दिखाए पर अधिकारियों ने एक न सुनी। इतना ही नहीं अतिक्रमण ढहाने के दौरान व्यापारियों का बिखरा सामान भी जेसीबी से कुचलवा दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर व्यापारियों के साथ पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई व बंसल गुट के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, राजकुमार सक्सेना ने अधिकारियों से कार्रवाई का विरोध जताया। कहा कि अतिक्रमण के बाद व्यापारियों को सामान उठाने दिया जाए। आरोप है कि अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर व्यापारियों व अधिकारियों में झड़प भी हुई। देर शाम तक चलाए गए अतिक्रमण अभियान में यमुना रोड पर तालाब किनारे स्थित संपूर्ण अतिक्रमण ढहा दिया गया।

अवैध अतिक्रमण ढहाता जेसीबी चालक। संवाद

अवैध अतिक्रमण ढहाता जेसीबी चालक। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed