फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Employees disappear from duty in shelter home in auraiya

औरैयाः शेल्टर होम में ड्यूटी से गायब रहते है कर्मचारी, क्वारंटीनों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना

Sun, 12 Jul 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Employees disappear from duty in shelter home in auraiya
औरैया। गुलाब सिंह लॉ कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में तैनात कर्मचारी अक्सर ड्यूटी नदारद रहते हैं। इससे यहां क्वारंटीन किए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

शेल्टर होम गुलाब सिंह लॉ कालेज में पुलिस व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। यहां तैनात रहने वाले शिक्षा विभाग के कर्मचारी ड्यूटी करने कभी-कभी ही आ रहे है। दोपहर व रात की पाली में शिक्षा विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचता है। अगर कभी किसी क्वारंटीन को कोई दिक्कत होती है या स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी लेनी होती है तो नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन

रविवार को ड्यूटी पर तैनात सिपाही विष्णु कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक दीवान व तीन सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है, जो तीन पाली में तैनात किए जाते है। अगर कोई नया मरीज आता है या पहले से क्वारंटीन मरीज जाता है तो उसकी इंट्री कर ली जाती है। जब शिक्षा विभाग से तैनात कर्मचारी आता है तो उसे भी जानकारी दे देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना निवासी क्वारंटीन अशोक कुमार ने बताया कि यहां कभी भी चाय नहीं मिलती है। अगर मिलती भी है तो पीने लायक नहीं होती।
बनारसीदास मोहला निवासी क्वारंटीन आशीष पाल ने बताया कि ओमान से आने के बाद यहां क्वारंटीन किया गया है। खाना तो समय से आता है, लेकिन उसमें नमक अधिक होने की वजह से बीपी बढ़ने का डर रहता है।
भाग्यनगर निवासी क्वारंटीन अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि यहां सफाई कर्मचारी समय से आकर सफाई कर जाते है। लेकिन पुलिस विभाग के अलावा कोई भी ड्यूटी पर नहीं आता है।

अर्बन पीसी इंचार्ज डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग से तीन पाली में ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन प्राय: ड्यूटी में लोग अनुपस्थित रहते है। जिससे मरीजों के संबंध में सहीं जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed