{"_id":"64bac552a5946fea9e0ecd90","slug":"employees-assaulted-at-power-sub-station-case-against-three-including-councilor-auraiya-news-c-211-1-aur1003-827-2023-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बिजली उपकेंद्र पर कर्मचारियों से मारपीट, सप्लाई बंद कराने का बनाया दबाव, सभासद समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बिजली उपकेंद्र पर कर्मचारियों से मारपीट, सप्लाई बंद कराने का बनाया दबाव, सभासद समेत तीन पर मुकदमा
Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:20 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में सभासद राजवीर यादव व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के गोविंदनगर में आटा चक्की के पास फेस खराब होने पर वार्ड सभासद ने बिजली उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा काटा। सप्लाई बंद कराने का दबाव बनाते हुए लाॅक बुक फाड़ दी और केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जालौन जिले के खेड़ा मुस्तकिल निवासी लक्ष्मण सिंह शहर के उपकेंद्र-दो पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। बताया कि गुरुवार रात वह अपने साथी गोविंद व एसएसओ मयंक पांडेय के साथ ड्यूटी कर रहा था। बताया कि रात 10 बजे के करीब गोविंद नगर के सभासद राजवीर अपने दो साथियों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर उन्होंने आटा चक्की के पास फेस खराब होने की जानकारी देते हुए आपूर्ति बंद करने की बात कही। इस पर जब एसएसओ ने लॉक बुक पर सप्लाई बंद करने का कारण लिख दिया तो वह भड़क गए। लाइनमैन ने आरोप लगाया कि सभासद ने लॉक बुक फाड़ते हुए केंद्र पर रखा सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन
Trending Videos
बचाव में आए साथी कर्मचारियों से हाथापाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में सभासद राजवीर यादव व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
