फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Emergency health services were back on track late at night.

Auraiya News: देर रात पटरी पर लौटीं इमरजेंसी की स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 07 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 07 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Emergency health services were back on track late at night.
फोटो- 37 - इमरजेंसी में भर्ती बच्चे का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम जूनियर रेजीडेंट इमरजेंसी नहीं पहुंचे थे। इंटर्न के हवाले स्वास्थ्य सेवाएं हो गई थीं। ऐसे में मरीजों को रेफर करने की मजबूरी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देर रात जेआर ड्यूटी पर पहुंचे। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड की इमरजेंसी का संचालन किया जा रहा है। यहां पर जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की ओर से हड़ताल कर दी गई थी। इमरजेंसी न पहुंचने पर स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई थी।
विज्ञापन

इमरजेंसी के नोडल डॉ. रामनिवास ने स्थिति को देखते हुए उच्चाधिकारियों को पूरा मामला बताया। जिसके बाद देर शाम जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का इमरजेंसी पहुंचना शुरू हुआ। इस हड़ताल के पीछे जूनियर रेजीडेंट की मांगों का हवाला दिया जा रहा था। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी पूरी तस्वीर स्पष्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी में शेड्यूल बिगड़ने पर उनके न पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि शनिवार को इमरजेंसी की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर रहीं।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जूनियर रेजीडेंट की ड्यूटी लगाने में शेड्यूल बिगड़ने की बात सामने आई थी। जिसे ठीक करा दिया गया है। सोमवार को एक बार फिर से स्टाफ के साथ संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed