फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ELISA report revealed two dengue infected

Auraiya News: एलाइजा रिपोर्ट में निकले दो डेंगू संक्रमित

Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
ELISA report revealed two dengue infected
औरैया। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में दो मरीज डेंगू संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं एक डेंगू संदिग्ध मरीज भी मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए चार गांवों के सर्वे बुखार के मरीज मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को आई एलाइजा रिपोर्ट में अटसू क्षेत्र के सोहरी गढि़या व अछल्दा ब्लॉक के पुर्वा आशा में एक-एक डेंगू संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा अब 33 जा पहुंचा है। शुक्रवार को अयाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिवर लालपुर के ग्राम प्रधान गोपाल गुर्जर द्वारा कछपुरा में लोगों के बीमार होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जानकारी पहुंची टीम ने गांव के 56 घरों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें नौ घरों में एडीज लार्वा मिला। टीम को यहां एक डेंगू संदिग्ध व पांच बुखार के मरीज मिले हैं। वहीं सोहरी गढिया में 19 घरों के सर्वे कर लार्वा जांचा गया। अटसू क्षेत्र के आलमगीरपुर में टीम को दो बुखार रोगी व 13 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले हैं। फफूंद क्षेत्र के रोशनपुर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो बुखार रोगी व 10 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि सभी गांवों में ग्राम प्रधानों की मदद से फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया गया है। डेंगू संदिग्ध युवक का एलाइजा सैंपल लिया गया है। रिपोर्ट आने पर डेंगू होने की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed