फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity of five villages is not working for 27 hours

27 घंटे तक गुल रही पांच गांवों की बिजली

Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity of five villages is not working for 27 hours
फफूंद। भीषण गर्मी होते ही फाल्ट भी बढ़ गए हैं। गुरुवार दोपहर पाता फीडर से जुड़े पांच गांवों की बिजली फाल्ट की वजह से शुक्रवार दोपहर तक ठीक नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर सोशल मीडिया पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। तब बिजली विभाग हरकत में आया और फाल्ट ढूंढकर शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति चालू कर दी।
विज्ञापन

केशमपुर 33 केवी सब स्टेशन से पाता फीडर होकर कई गांवों को बिजली जाती है। इसी फीडर से जुड़े पुरवा आशा, मोहनपुर, पुरवा जय सिंह, पुरवा बघन व परवाह टोला की मेन लाइन में गुरुवार दोपहर दो बजे अचानक से फाल्ट आ गया। रात भर बिजली नहीं आई, लोग ऊपर से कटौती समझकर चुप रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तक बिजली न पर बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया तब फाल्ट के कारण बिजली गुल होने का जानकारी मिली। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया और फिर सोशल मीडिया पर भड़ास निकालनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने अधीनस्थों को फाल्ट सही कराने का निर्देश दिया। दोपहर दो बजे पहुंचे दो लाइनमैनों ने फाल्ट खोजना शुरू किया। तब पांच बजे के करीब फाल्ट ठीक हो सका। अवर अभियंता ओमवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही लाइनमैनों की टीम भेजकर फाल्ट सही कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed