फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity of Electricity of 50 villages did not come for nine hours

नौ घंटे गुल रही 50 गांव के बिजली, गर्मी से लोग हुए बेहाल

Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity of Electricity of 50 villages did not come for nine hours
विद्युत स्टेशन में बंद पड़ी मशीनें। संवाद - फोटो : AURAIYA
फोटो 11एयूआरपी-19- विद्युत स्टेशन में बंद पड़ी मशीनें। संवाद
विज्ञापन

नौ घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली
गर्मी से लोग रहे बेहाल, अधिकारी बोले-फाल्ट होने पर की जा रही थी पेट्रोलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी/ककोर। गर्मी में विद्युत सब स्टेशनों से लगातार कटौती की जा रही है। शनिवार सुबह सात बजे बिहारीपुर व आठ बजे लखनपुर, ककोर सब स्टेशनों से जुड़े गांवों की बिजली काट दी गई। शाम चार बजे बिहारीपुर तो लखनपुर, ककोर सब स्टेशन से पांच बजे बिजली आपूर्ति हुई। इससे नौ घंटे तक 50 गांवों के लोग परेशान रहे। अधिकारियों ने फाल्ट होने की बात कही है।
बिहारीपुर विद्युत स्टेशन से सुबह सात बजे के करीब कंचौसी कस्बे के बड़े हिस्से सहित जमौली, पुर्वा प्रसाद, दौही, हीरानगर, रोशनपुर, बिनपुरापुर, कंचौसी गांव, ढ़िकियापुर समेत 20 गांवों की बिजली काट दी गई। भीषण गर्मी में कूलर, पंखे व फ्रिज न चल पाने से लोग गर्मी व ठंडे पानी के लिए परेशान रहे। वहीं सबमर्सिबल न चल पाने से पेयजल के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। शाम चार बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वहीं लखनपुर, ककोर सब स्टेशन से सुबह आठ बजे के करीब बिजली काट दी गई। इससे जुड़े करीब 30 गांवों के लोग परेशान रहे। लोगों ने सब स्टेशन फोन किया तो उन्हें बताया गया कि लाइन में फाल्ट आ गया है। शाम को पांच बजे जब बिजली आई तो लोगों ने राहत मिली। वहीं चर्चा रही कि कलक्ट्रेट में जनरेटर खराब हो गया था। बैठकें होनी थी, इसलिए बिजली काटी गई। इस संबंध में एसडीएओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक को लेकर बिजली नहीं काटी गई है। बिहारीपुर और ककोर के बीच लाइन में फाल्ट आ गया था। इसके लिए पेट्रोलिंग की जा रही थी, जिस वजह से लाइन काटी गई है। फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed