{"_id":"66ad233bcaa54811f20047ef","slug":"electricity-of-400-villages-disrupted-due-to-fungus-for-15-hours-people-facing-water-shortage-auraiya-news-c-211-1-aur1006-115059-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 15 घंटे फफूंद समेत 400 गांव की बिजली बाधित, पानी की किल्लत से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 15 घंटे फफूंद समेत 400 गांव की बिजली बाधित, पानी की किल्लत से जूझे लोग
विज्ञापन
फफूंद। फफूंद कस्बा की 30 हजार की आबादी और क्षेत्र के 150 गांव को विद्युत आपूर्ति करने वाले केशमपुर सब स्टेशन की लाइन पर चपटा सब स्टेशन का भी लोड होने की वजह से आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। गुरुवार रात नौ बजे डबल पोल का तार टूटने से बिजली आपूर्ति 15 घंटे बाद शुक्रवार 12 बजे बहाल हुई। इससे लोग गर्मी में पानी की किल्लत से जूझते रहे।
फफूंद कस्बा और 400 से अधिक गांव को केशमपुर सब स्टेशन से पांच फीडर जुआ, पाता, फफूंद टाउन, देवरपुर और टीकमपुर फीडर से बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार रात नौ बजे लोड होने से असेनी से केशमपुर आई 33 केवी लाइन का सींगनपुर बंबा के पास लगा डबल पोल का तार टूट गया। इससे आपूर्ति टू फेस होने के बाद ब्रेकडाउन हो गई। जानकारी पर अछल्दा उपखंड अधिकारी अरविंद गौतम, अवर अभियंता केशमपुर ओमवीर सिंह लाइनमैन की टीम के साथ रात भर पेट्रोलिंग करके भी फाल्ट नही ढूंढ पाए।
शुक्रवार तड़के विद्युत अधिकारियों ने दोबारा पेट्रोलिंग की तो सींगनपुर बंबा पर लगे डबल पोल का तार टूटा मिला। जिसे जोड़ा गया। तब जाकर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। फफूंद कस्बा और 400 गांव के लोग 15 घंटे तक उमस और पानी की किल्लत से जूझते रहे। कोरी कोली जागृति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचेलाल कोरी समेत विद्युत उपभोक्ता रामशंकर, सियाराम, विवेक, सुशील कुमार ने बताया कि केशमपुर सब स्टेशन की लाइन पर यहां से 10 किलोमीटर दूर बने चपटा सब स्टेशन का भी पांच साल से लोड है। दो स्टेशन का लोड नहीं झेल पाने से तार टूटना और इंसुलेटर खराब होना आम बात हो गई है। चपटा सब स्टेशन की विद्युत लाइन अलग बिछाने की तमाम बार मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही लाइन अलग नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
असेनी केशमपुर लाइन पर दो सब स्टेशनों का लोड है। गर्मी और उमस में लोड बहुत ज्यादा हो जाता है। इसी कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। आपूर्ति सुचारू रहे, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
ओमवीर सिंह, अवर अभियंता, केशमपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भेजा जा चुका इस्टीमेट, जल्द शुरू होगा काम
पांच साल से केशमपुर सब स्टेशन की लाइन के सहारे चल रहे 33 केवी सब स्टेशन चपटा के अवर अभियंता कृष्ण कुमार राठौर से अलग लाइन बिछाने की कार्रवाई को लेकर जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि चपटा सब स्टेशन को देवकली 132 केवी से जोड़ने के लिए लाइन बिछाई जानी है। इसका इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। लाइन का सर्वे भी करा दिया गया है। जल्द ही काम शुरू होने के प्रयास किए जा रहे हैं।