फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity fell on 33 thousand lines, supply stopped for four hours

Auraiya News: 33 हजार लाइन पर गिरी बिजली, चार घंटे ठप रही आपूर्ति

Thu, 27 Jun 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell on 33 thousand lines, supply stopped for four hours
औरैया। बुधवार की दोपहर बाद हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस भरी गर्मी से राहत, लेकिन जगह-जगह हुए फाॅल्ट और लाइनों के टूटने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं 33 हजार लाइन पर बिजली गिरने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।
विज्ञापन


दोपहर लगभग तीन बजे बारिश देखने को मिली। झमाझम बारिश ने बिजली आपूर्ति बाधित की। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली देवकली फीडर के 33 हजार लाइन पर गिरी। वहीं कुछ स्थानों पर फाॅल्ट भी देखने को मिले। किसी तरह फाॅल्ट तो कर्मचारियों ने तुरंत ही ठीक किए, लेकिन आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। देर शाम तक 33 हजार लाइन के इंसुलेटर बदले जाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

शाम सात बजे तक इस फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ती दिखी। लगातार चार घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति न होने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर डाउन हो गए। घरों में छाए अंधेरे को देख लोग रात काटने को लेकर चिंतित दिखे। वहीं पावर हाउस फोन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कर्मचारी सभी उपभोक्ताओं को जल्द आपूर्ति देने का आश्वासन देते तो दिखे, लेकिन आपूर्ति कब शुरू होगी। यह नहीं बता सके। इस कारण उपभोक्ताओं की भीड़ जानकारी करने पावर हाउस भी पहुंची। वहां मौजूद कर्मचारियों ने जब लोगों को आश्वासन दिया कि आठ बजे के बाद आपूर्ति किसी भी समय बहाल हो सकती है। इस पर उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की।


--------------------------

बिजली गिरने से 33 हजार लाइन में फाॅल्ट हुआ था। धीरे-धीरे सप्लाई शुरू कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।
- सुभाष चंद्र यादव, जेई

--------------------------

सोहनी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति सवा घंटे रही बाधित

अछल्दा। सोहनी फीडर की 33केवीए लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते 100 से अधिक गांवों की सवा घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। जेई ओमवीर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अछल्दा उपकेंद्र की 33केवीए लाइन का शटडाउन बुधवार शाम छह बजे लिया गया। अछल्दा उपकेंद्र की सप्लाई बंद होने से अछल्दा कस्बा समेत 100 से अधिक गांव की आपूर्ति सवा घंटे बंद रही। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed