फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electricity failure for 12 hours, consumers remained troubled throughout the night in summer

Auraiya News: 12 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में रात भर परेशान रहे उपभोक्ता

Thu, 09 May 2024 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure for 12 hours, consumers remained troubled throughout the night in summer
औरैया। कंचौसी क्षेत्र में असेनी पॉवर हाउस से जुड़े नोगवां फीडर के कनमऊ गांव में बुधवार रात नौ बजे फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति 12 घंटे बाधित रही। आपूर्ति न मिलने से रातभर गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे आपूर्ति चालू होने के कुछ देर बाद ही तेज हवा चलने से कनमऊ गांव में फाल्ट हो गया। पहले तो घंटों रात्रि में कर्मचारी फाल्ट को तलाशते रहे। रात में फाल्ट न मिलने की वजह से ऐसे ही छोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह नौ बजे के बाद फाल्ट मिलने के बाद करीब एक घंटे में फाल्ट को ठीक किया जा सका, लेकिन इतने में ही परेशानी दूर नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा भी किसी और स्थान पर फाल्ट था। कर्मचारी फाल्ट को तलाश रहे थे। करीब 12 घंटे आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज नहीं हो सके। बिजली नहीं मिलने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। गर्मी से बचाव के लिए लोग सुबह से घरों से बाहर गलियों में बैठे आपूर्ति चालू होने का इंतजार करते रहे। उधर, एसडीओ अनुराग पांडेय का कहना था कि कनमऊ गांव में आए फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रही है। जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed