फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   electricity,civic,auraiya

संविदा कर्मी हड़ताल पर, परेशान रहे उपभोक्ता

Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,auraiya
औरैया। वर्षों से संविदा बिजली कर्मियों की मांग पूरी न होने पर 14 नवंबर से हड़ताल पर हैं। ऐसे में बिजली घरों में हो रही फाल्ट से जिले भर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई है। शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों का पसीना छूट रहा है। शहर में मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक कई बार फाल्ट हुआ। जिससे घंटों बिजली आपूर्ति गुल रही। बिधूना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों की आपूर्ति लड़खड़ा गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दो दिनों से हड़ताल पर हैं। इस कारण जिले भर में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। मंगलवार को यमुना रोड स्थित शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर तीन बजे अचानक फीडर की मशीन में खराबी आ गई। जिससे शहर की आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर बिजली केंद्र पहुंचे जेई विवेक खरे ने केंद्र पर तैनात एसएसओ के साथ मशीन को ठीक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

देर शाम पांच बजे तक शहर की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। उधर बिधूना उपकेंद्र पर भी संविदा कर्मचारी के हड़ताल पर होने से कस्बे की सुबह नौ बजे आपूर्ति बंद हो गई। कस्बे समेत आसपास क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। अहम बात यह है कि आपूर्ति को बहाल करने के लिए बिजली अधिकारियों के पसीना बहना पड़ा, मगर देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें कि बिधूना केंद्र की आपूर्ति बंद हो जाने से बिधूना, कुदरकोट, कैथावा, रुपपुर, सहार, भटौरा, अछल्दा, सोहनी, पुरवा सुजान के उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। इस बारे में अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार दोहरे ने बताया समस्या है। उसका समाधान किया जा रहा है। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को हर हालत में बिजली उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed