{"_id":"686032ecb4037467b90d68e0","slug":"electricity-came-back-to-13-villages-after-13-hours-due-to-wire-breakage-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127995-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तार टूटने से 13 घंटे बाद आई 13 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तार टूटने से 13 घंटे बाद आई 13 गांवों की बिजली
Sat, 28 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। बिजली उपकेंद्र के उमरैन फीडर की बिजली की लाइन शुक्रवार देर रात टूट गई। इससे फीडर से जुड़े 13 गांवों की बिजली गुल हो गई। लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई।
शनिवार दोपहर लाइन ठीक होने के बाद बाधित बिजली 13 घंटे बाद बहाल हो सकी। उमरैन क्षेत्र के महावीर नगर में रात 12 बजे 11केवी लाइन का तार टूट गया था।
इससे फीडर से जुड़े उमरैन, नगला मारवाड़ी, कुकरकाट, रमपुरा, हरनागरपुर, नगला मनभावन, नगला बांस, तुर्कपुर यासीन, जयसिंहपुर कनक, नगला दौलत, सिमरिया, ईश्वरपुर, मढ़ान समेत 13 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सुबह 11 बजे उपकेंद्र के लाइनमैन ने लाइन दुरुस्त की। इसके बाद रोस्टिंग की वजह से दोपहर एक बजे 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लोग बिजली व पानी के लिए परेशान नजर आए।