फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electric pole broke due to strong storm, supply of 35 villages stalled

Auraiya News: तेज आंधी से बिजली का खंभा टूटा, 35 गांवों की आपूर्ति ठप

Tue, 25 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Electric pole broke due to strong storm, supply of 35 villages stalled
दिबियापुर। तालाब के बीच में गड़ा बिजली का खंभा तेज आंधी में टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सैनिक नगर फीडर से जुड़े 35 गांवों की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक ठप रही। बिजली कर्मी टूटा खंभा बदलने के लिए देर रात तक जुटे रहे।
विज्ञापन

सोमवार शाम मौसम में अचानक से हुए बदलाव से तेज आंधी के साथ बारिश हुई। हवाएं तेज चलने के कारण ही कुछ इलाकों की बिजली काट दी गई। इसी बीच तेज हवा के दबाव से सैनिक नगर फीडर की लाइन का खंभा टूट कर गिर गया। जानकारी होते ही बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। खंभा टूटने से दिबियापुर कस्बे समेत जमुहां, सेहुद, ककराही व आसपास के 35 गांवों की बिजली ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने खंभा टूटकर तालाब किनारे गिरने की जानकारी बिजली अधिकारियों को दी। इसके बाद पहुंचे कर्मचारी तालाब के बाहर खंभा लगाने और लाइन ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता विजय सिंह ने बताया कि खंभा बदला जा रहा है। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर फाल्ट हुए है। जिसे भी ठीक कराया जा रहा है। रात तक खंभा बदल कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed