फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Electric current passed through the tractor while plowing the field, young man died

Auraiya News: खेत जोतते समय ट्रैक्टर में उतरा करंट, युवक की मौत

Wed, 02 Jul 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Electric current passed through the tractor while plowing the field, young man died
औरैया। एक गांव में खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर चालक को करंट लग गया। करंट पड़ोस के खेत में खींचे गए तार में छूने से लगा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, काफी देर तक युवक घर नहीं लौटा तो मौके पर पहुंचे पिता ने जैसे ही ट्रैक्टर को हाथ लगाया, वह छिटककर दूर जा गिरे। तब उन्हें हादसे की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी योगेंद्र पाल (19) पुत्र बृजेंद्र पाल मंगलवार को दिन में लगभग 11ः30 बजे गांव स्थित अपने खेत को ट्रैक्टर से जोत रहा था। तभी उसके ट्रैक्टर में लगा हल पड़ोस के खेत में लगे तार से छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे करंट ट्रैक्टर में उतर आया। वहीं, ट्रैक्टर चला रहा योगेंद्र उसकी चपेट में आकर झुलस गया। खेत पर किसी और व्यक्ति के न होने से किसी को भी इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
उधर, काफी देर तक बेटे के घर न पहुंचने से पिता बृजेंद्र पाल उसे देखने खेत पर पहुंचे तो पुत्र को ट्रैक्टर पर बेहोशी की हालत में बैठा देख उनके होश उड़ गए। जैसे ही उन्होंने ट्रैक्टर को हाथ लगाया। वह भी करंट के झटके से दूर जा गिरे।

उनका शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से ट्रैक्टर को तारों से अलग कर युवक को जिला संयुक्त अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed