फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elections of Kuta unit of TMV College completed

Auraiya News: टीएमवी महाविद्यालय की कूटा इकाई का चुनाव संपन्न

Fri, 20 Sep 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Elections of Kuta unit of TMV College completed
औरैया। तिलक महाविद्यालय की कूटा इकाई का निर्वाचन गुरुवार को संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन किया गया। मुख्य पदों में डॉ. सुयश को अध्यक्ष और डॉ. अमित सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


निर्वाचन का कार्य चुनाव अधिकारी पूर्व प्राचार्य डॉ. डीएन बाजपेई एवं डॉ. विनोद चंद्र उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ। पांच पदों पर दोपहर 12 बजे नामांकन प्रारंभ हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. सुयश शुक्ला, मंत्री पर डॉ. अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पर डॉ. प्रकाश वीर सिंह, उप मंत्री पर डॉ. गौरव अग्रवाल व कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. अल्केश गुप्ता ने नामांकन किया। इन पदों पर किसी अन्य द्वारा नामांकन नहीं किया जा सका। जिसके चलते सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं उपस्थित सभी शिक्षकों ने प्रोफेसर डॉक्टर अधीर गुप्ता को इकाई का संरक्षक घोषित किया।
विज्ञापन

निर्वाचन में डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. जय सिंह, डॉ. अनुपम बिरला व हिमांशु मिश्रा उपस्थित रहे। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुयश शुक्ला ने कहा कि कार्यकारिणी पूरे मनोयोग से कार्य करेगी। शिक्षकों की समस्या के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed