फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   election voting on 26 april

जिले में 26 अप्रैल को होगा मतदान, आयोग ने जारी की अधिसूचना

Fri, 26 Mar 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
election voting on 26 april
औरैया। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना और कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके बाद प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए के लिए आई कुल 854 आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 13 से 15 अप्रैल तक नामांकन होंगे।
विज्ञापन

16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, 18 अप्रैल को नाम वापसी के साथ चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा और 26 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी। पंचायत चुनाव के लिए 18 मार्च को आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया था। 24 मार्च तक आपत्तियां मांगी गईं थी। प्रधान और बीडीसी पद के लिए 839 आपत्तियां आईं थीं। जिला पंचायत पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के लिए कुल 15 आपत्तियां आईं थी। डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी ने कुल 854 आपत्तियों को खारिज कर दिया है। कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक-एक सीट पर कई दावेदारों से मुश्किल
सपा, भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। दोनों दलों के संभावित दावेदारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। दोनों ही दलों के दिग्गज नेता जिले की 23 जिला पंचायत की सीटों के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए माथापच्ची कर रहे हैं। एक-एक सीट पर कई दावेदार होने से उनकी भी मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर
ग्राम प्रधान पद - 477
ग्राम पंचायत सदस्य - 5909
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 580
जिला पंचायत सदस्य - 23
मतदाता - 909424
पोलिंग सेंटर - 787
पोलिंग स्टेशन - 1534
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed