{"_id":"6085addd8ebc3ed9b70a86c8","slug":"electicity-falt-auraiya-auraiya-news-knp625372454","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किट ब्रेकर में आए फाल्ट से घंटों गुल रही दिबियापुर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट ब्रेकर में आए फाल्ट से घंटों गुल रही दिबियापुर की बिजली
विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-29- फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। असेनी सबस्टेशन में लगे 33केवी सर्किट ब्रेकर में फाल्ट आने के कारण कई घंटे दिबियापुर के तीनों फीडरों की बिजली गुल रही। गर्मी में नगर के निवासियों को बिजली न होने से मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार दोपहर दो बजे रोस्टिंग के चलते दिबियापुर के सभी फीडरों की बिजली काट दी गई। लगभग साढ़े तीन बजे बिजली कर्मियों ने सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति शुरू की। बिजली आपूर्ति शुरू करते ही पावर हाउस के 33केवी सर्किट ब्रेकर में तकनीकी खामी आ गई।
इससे दिबियापुर के ककराही बाजार, भगवतीगंज और सैनिक नगर फीडरों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने सर्किट ब्रेकर में आए फाल्ट को ढूंढकर ठीक करना शुरू किया। शाम लगभग 6 बजे बिजली कर्मियों ने फाल्ट को दूर कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद दिबियापुर के तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय निवासियों के अनुसार लगभग चार घंटे तक बिजली न आने से घरों में पानी की टंकियां खाली हो गईं थी। बिजली आने के बाद भरीं जा सकीं।