फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly woman dies after being hit by goods train in Bizhai

Auraiya News: बिझाई में मालगाड़ी की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by goods train in Bizhai
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। गांव बिझाई के सामने एक बुजुर्ग महिला की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त पास के गांव बरके पुर्वा निवासी महिला के रूप में की।
सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे एक बुजुर्ग महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी। इस दौरान डेडीकेटिड फ्रेट कारीडोर पर गुजर रही एक महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने महिला की शिनाख्त पास के गांव बरके पुर्वा निवासी महिला के रूप में की।
विज्ञापन

गांव बरके पुर्वा निवासी सुरेंद्र एवं रजपाल सिंह ने मृतका शिनाख्त अपनी मां संतकली (75) के रूप में की। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी मां सुबह लाइन पार करके संकट मोचन मंदिर में पूजा करने गईं थीं। वापस लौटते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed