फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly priest dies after falling unconscious in templeElderly priest dies after falling unconscious in temple

Auraiya News: अचेत होकर मंदिर में गिरे बुजुर्ग पुजारी की मौत

Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly priest dies after falling unconscious in templeElderly priest dies after falling unconscious in temple
फोटो -22- मंदिर के बाहर लोगों की भीड़। संवाद
अछल्दा (औरैया)। गांव नगरियर में सोमवार रात को मंदिर के बुजुर्ग पुजारी आरती के बाद प्रसाद वितरण करने जा रहे थे। उसी दौरान अचानक से वह जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह मूलरूप से आगरा के रहने वाले थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगरिया स्थित दुर्गा मंदिर में रात लगभग साढ़े आठ बजे मंदिर के पुजारी लोकमान 65 वर्ष आरती के बाद प्रसाद बांटने जा रहे थे। जब वह प्रसाद बांट रहे थे कि अचानक से वह मंदिर परिसर में बेहोश होकर गिर पड़े। वहां पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डाॅक्टर गौरव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी गांव खुशियापुर तहसील खैरागढ़ जनपद आगरा के निवासी थे और काफी समय से मंदिर पर रहकर पुजारी का कार्य करते थे। नगरिया के महंत ने उनकी आयु अधिक होने का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम कराने के लिए मना कर दिया। मंगलवार दोपहर उनके भाई द्वारिका सिंह उनके शव को अपने पैतृक निवास आगरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed